श्री मद् भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद की कथा का बर्णन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 55 में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास श्री महेश चंद्र शास्त्री द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा हे।मंगलवार को कथा में प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा में प्रहलाद चरित्र पुत्र एवं पिता के संबंध को प्रदर्शित करता है और बताता है कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं किया जा सकता। भयानक राक्षस प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप जैसे पिता को प्राप्त करने के बावजूद भी प्रह्लाद ने अपनी ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी और सच्चे अर्थों में कहा जाए तो प्रह्लाद द्वारा अपने पुत्र होने का दायित्व भी निभाया गया। शास्त्री ने कहा कि पिता कर्तव्य सर्वोपरि है पर साथ साथ पुत्र का भी सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता कुमार्गगामी और दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिएए प्रह्लाद ने बिना भय के हिरण्यकश्यप के यहां रहते हुए ईश्वर की सत्ता को स्वीकार किया और पिता को भी उसकी ओर आने के लिए प्रेरित किया। लेकिन राक्षस प्रवृत्ति के होने के चलते हिरण्यकश्यप प्रहलाद की बात को नहीं मानता। ऐसे में भगवान नरसिंह द्वारा उसका संघार हुआ उसके बाद भी प्रह्लाद ने अपने पुत्र धर्म का निर्वहन किया और अपने पिता की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यह श्रीमद् भागवत कथा का रसपान 8अप्रेल तक जारी रहेगी। भागवत कथा में परीक्षित श्रीमती आशा शर्मा को बनाया गया हे। शास्त्री ने कहा कि पुत्र का यह सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता कुमार्गगामी और दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिए। श्री कुलदीप शर्मा ने बताया श्रीमद् भागवत कथा की प्रत्येक दिन की जानकारी व्हाट्सएप, फेसबुक, समाचार पत्रों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में भेजी जाती है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग कथा का लाभ उठा सकें । कथा सुन कर ईश्वर का आर्शीवाद प्राप्त कर सके। श्रीमती आशा शर्मा,केशव देव शर्मा,कुलदीप शर्मा, भूषण शर्मा ओपी गोयल, गजेंद्र बंसल, विजय भारद्वाज, श्रीकांत बंसल,सुरेंद्र सिंह, आरपी सिंह, राजेश अग्रवाल दीपक अनेजा, दीपक शर्मा, मनोज टंडन, बीपी गौतम सुभाष निझावन, दिनेश पचौरी,दिनेश बृजवासी, श्रीमती राजरानी, आर के शर्मा,आर के यादव, हरिओम शर्मा, काफी संख्या में सेक्टर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
राधे राधे
जवाब देंहटाएं