व्यापार मंडल ने मनाई भगवान महावीर जयंती


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 102 स्थित सलारपुर भंगेल व्यापार मंडल द्वारा जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल एवं सपा नेता राघवेन्द्र दुबे ने भगवान महावीर स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मनोज गोयल ने कहा कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।  इस अवसर पर सपा नेता राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिए। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पांच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह। भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सभी अपने जीवन को आदर्श बना सकते हैं। इस अवसर पर विकास भारती जी, पुष्पेंद्र बंसल, सुबोध गोयल, सुरेंद्र गौतम, सौरभ जिंदल, रेशम पाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक