श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मार्मिक कथा


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 55 नोएडा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में वृंदावनधाम से पधारे कथाव्यास श्री महेश चंद्र शास्त्री चौथे दिन बुधवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया।श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में बुधवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया।श्री प्रेमचंद्र उपाधाय आज की कथा पूजन के यजमान रहे।  श्री कुलदीप शर्मा (सपा नेता) एवं श्री गजेन्द्र बंसल (आरडब्ल्यूए अध्यक्ष) ने बताया सेक्टर में लगभग हर वर्ष महिलामंडल एवं आरडब्ल्यूए के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता रहता है। इस भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ समय निकालकर सभी को प्रभु के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती बीना शर्मा,श्रीमती सुदर्शन अनेजा, भूषण शर्मा,के डी,शर्मा, शर्मा,कुलदीप शर्मा, गजेंद्र बंसल, विजय भारद्वाज, श्रीकांत बंसल,सुरेंद्र सिंह, आरपी सिंह, दिनेश पाठक राजेश अग्रवाल, दीपक अनेजा, दीपक शर्मा, बीपी गौतम सुभाष निझावन, दिनेश पचौरी,दिनेश बृजवासी , आर के शर्मा, सुदेश खोखर श्रीकांत बंसल कृष्ण विद्या रावत,आर के यादव,  साथ ही काफी संख्या भक्तगण और सेक्टर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक