इष्ट फाउंडेशन ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की कार्यशाला
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा इष्ट फाउंडेशन द्वारा संचालित नोएडा स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर रोशनी कुमारी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय रहा "बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्मों पर जागरूकता"।। कार्यशाला के दौरान कानपुर से आई संस्था पॉवर ऑफ यूथ के संस्थापक विभाष बच्चियों को खुद के बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों से रूबरू कराया व घर से बाहर जाते समय अपने साथ रखने वाली चीजों के बारे मे बताया। इष्ट फाउंडेशन की लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि आये दिन हम बच्चियों एवं महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्मों की घटना सुनते रहते हैं लेकिन इसपर हम खुद आवाज़ कभी नहीं उठाते हैं तो समय है अब खुदके लिए आवाज़ उठाने का। इसी उद्देश्य के साथ हमारी टीम निरंतर बच्चियों को सशक्त करने में जुटि हुई है। डेविल विल कैयर से अर्पिता ने बच्चों को गुड टच, बैड टच के बीच अंतर बता उन्हें समाज में बढ़ती कुरीतियों के विषय में जागरूक किया।सकरात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली बात ये रही इस जागरूकता कार्यशाला में न केवल अधिक नारीशक्ति ने भाग लिया बल्कि पुरुषों की संख्या भी अधिक रही। इस मौके पर शेखर,सूरज, स्वाति, रुचिका, आरती, खुशी, सलोनी, सोनिया, सोनू, सुभाष आदि सदस्य मौजूद रहे।।
Bahut khub
जवाब देंहटाएंआभार
जवाब देंहटाएं