जनता का मिल रहा है अपार समर्थन - राकेश तिवारी


आज की खबर 
अभिशेष तिवारी 

अमेठी सघन मनोहर रात अंधेरी बाधाओं से लड़ना है अभी कहां विश्राम मुसाफिर बहुत दुर तक चलना है नगर पंचायत निकाय चुनाव के होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों ने जनता को मनाना एवं अपने पिछले किए गए समाज हित के कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया है प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह लेकर घर-घर गली मोहल्ले में जनता को रिझाने में लग गए हैं।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाने के लिए इस बार राकेश तिवारी अपने तमाम समर्थकों के साथ जिस गली मोहल्ले में जाते हैं तो जनता उनको खुलकर समर्थन करते नजर आ रही है। नगर के तमाम उनके समर्थकों का कहना है कि स्वच्छ छवि के ईमानदार कर्मठ जुझारू संघर्षशील प्रत्याशी राकेश तिवारी की मिसाल जनता की सेवा के लिए सदा तत्पर रहने वाले राकेश तिवारी का जनता में दबदबा कायम बना नजर आ रहा है। अपने तमाम समर्थकों के साथ कस्बा की गलियों में जनसंपर्क करते हैं तो जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त होता दिखाई दे रहा है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राकेश तिवारी का कहना है कि नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास कराना व शिक्षा पानी स्वच्छता रोजगार के साथ-साथ नगर पंचायत भ्रष्टाचार मुक्त होगी।
नगर के सभी प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए अपने अपने तरीके अपना रहे हैं वही चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी राकेश तिवारी अपने तमाम समर्थकों के साथ लगातार चर्चित बने नजर आ रहे हैं जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले राकेश तिवारी आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता की ओर बेहतर तरीके से सेवा करने का आशीर्वाद जनता से मांगते दिखाई दे रहे हैं जनता भी उनके कार्यों की सराहना कर रही है वोटरों के दिलों में राकेश तिवारी की सभी प्रत्याशियों में अलग पहचान बनी हुई है उनका काफिला जिस गली नुक्कड़ मोहल्ले चौराहे पर पहुंचा है तो लोग खुशी से झूम उठते हैं लोगों द्वारा की जा रही चर्चा में राकेश तिवारी का नाम सभी की जुब्बा से सुनने को मिल जाता है क्योंकि लोगों का कहना है कि राकेश तिवारी सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ उनके दुख और सुख में शामिल रहे जब किसी को जरूरत होती है तो नगर पंचायत मुसाफिरखाना कि समाजसेवी व पूर्व सभासद राकेश तिवारी सबसे पहले सबसे आगे खड़े मिले और जरूरतमंद की खुलकर मदद की नगर की गरीब जनता और हर वर्ग के लोगों का अपार समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक