ऋषि चेरिटेबल ट्रस्ट ने पढ़ने वाले बच्चों की मां के साथ मनाया मदर्स डे
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ऋषि की पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों की मदर के साथ मदर डे मनाया गया।ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीमती भारती नेगी ने कहा है। की आज हमारी टीम ने मिलकर उन मदर को केक काटकर दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। जो घर के साथ-साथ अपने घर पर छोटा-छोटा रोजगार करती हैं। जैसे सिलाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, कंपनी में जॉब, धागा कटिंग आदि अपने घर का गुजारा करने के लिए बहुत सारे काम करती हैं। जिससे उनका घर का गुजारा और दो वक्त की रोटी आराम से खा सके और बच्चों को भी अपना पढ़ा सकें।
मां हमेशा बच्चों के लिए सब कुछ करती है।अपने परिवार के लिए सब कुछ करती है। आज हमने उस् मां के लिए यह सब किया। जो मां के लिए कोई नहीं करता। आज हमने वह करा कि उनको भी एहसास होना चाहिए।। कि हमारे लिए भी ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से इतना सम्मान मिला। और हमें बहुत खुशी हुई ।
सभी बहनों ने मिलकर इसी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
प्रोग्राम में उपस्थित।संस्थापक भारती नेगी, रामपाल सिंह,रीना वैद्य, प्रीति शाह, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें