मंदिरों में भीड़ सड़कों पर तूफान चाहिए, हमें तो राम से भरा हिंदुस्तान चाहिए


तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार के दौरान खासा भीड़ रही

   सागर। मध्य प्रदेश के सागर जनपद स्थित सुर्खी में आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। शाम को कथा के दौरान आचार्यश्री ने कहा कि सनातन को मजबूत करने के लिए मंदिरों में भीड़ सड़कों पर तूफान चाहिए हमें तो राम से भरा हिंदुस्तान चाहिए पंक्तियां सुना कर कथा श्रवण कर रहे सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार के दौरान खासा भीड़ रही। दिव्य दरबार में तमाम श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान किया गया। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए सेवादारों के साथ-साथ पुलिस के भी खासा इंतजाम रहे। आयोजकों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि मैं जो करता अथवा बोलता हूं वह हनुमान जी एवं सन्यासी बाबा की प्रेरणा से सम्भव हो पाता है, इसमें मेरा कुछ भी नहीं है। जब मेरे लिये यह सम्भव है तो आपको भी वहां पहुंच कर बागेश्वरधाम बालाजी की कृपा का पात्र बन जाना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि पर्चा तो बहाना हमें तो आपको उनके प्रताप के बल पर राम का बनाना है।

दिव्य दरबार के उपरांत हनुमंत कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। आचार्यश्री ने हनुमान जी की अष्ट सिद्धियों का वर्णन करते हुए हनुमान जी का गुणगान किया। हनुमान जी के रोचक प्रसंग सुनकर आए श्रद्धालु आनंदित होकर नाचने बाजू में लगे। सोमवार को हनुमंत कथा का समापन किया जाएगा। कथा में बिहार के पटना कथा का वर्णन करते हुए राममय होने की बात भी कही। दूसरे दिन की कथा में चौथी सिद्धि तक वर्णन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक