इष्ट फाउंडेशन ने चलाया "एक सकोरा बेजुबानों के नाम" अभियान


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा गर्मी का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में इस भीषण गर्मी की मार मनुष्यों के साथ- साथ बेजुबानों को इत्याधिक झेलनी पड़ रही है इनके इस दर्द को समझते हुए आज दिनाँक: 30/05/2023 को युवाओं द्वारा स्थापित समूह इष्ट फाउंडेशन ने नोएडा स्थित विभिन्न स्थानों पर "एक सकोरा बेजुबानों के नाम" नामक अभियान की शुरुआत की। जिसका नेतृत्व कर रही रोशनी कुमारी ने बताया कि संस्था द्वारा चलाई इस मुहिम का उद्देश्य गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण तड़पते बेजुबानों को लगी भूख प्यास से राहत पहुँचाना है। जिसके लिए संस्था के सदस्यों के साथ साथ पाठशाला के बच्चे भी निरंतर इस मुहिम में अपनी सहभागीता निभा रहे हैं व साथ ही उनको पानी से रोज भरने की जिम्मेदारी भी उन लोगों को सौंपी गयी जिनके द्वारा चिन्हित स्थानों पर मिट्टी से बने सकोरों को रखा गया। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख सूरज झा ने आसपास के नागरिकों से अपने आसपास बर्तनों में एक कुंडा पानी और एक मुट्ठी दाना रखने का आह्वान किया। जिससेे पक्षियों को राहत पहुंचाने के साथ- साथ अभियान की सफलता को भी लक्षित किया जा सके। गौरतलब है कि संस्था न केवल दिन में इस अभियान को चला रही है बल्कि रातों को भी घर से निकलकर टीम के साथी गलियों और चौबारों पर घूम रहे कुत्तों एवं गायों के लिए भी खाने की व्यवस्था निरंतर कर रहे हैं। इस अभियान में शैलेंद्र, प्रेरणा, गुंजन, सुभाष, सोनू विक्रम, लक्ष्मी आदि सदस्य मौजूद हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक