कार सवार युवकों की हीरोगीरी, बोनट पर डांस एवं सड़क पर गोल-गोल घुमाई कार

 कार सवार युवकों की हीरोगीरी, बोनट पर डांस एवं सड़क पर गोल-गोल घुमाई कार


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा के युवको में रील बनाने का क्रेज कम होने नाम नहीं ले रहा है। ताजा वीडियो नोएडा के फेज-2 का है। ट्रैफिक पुलिस ने कार नंबर DL1CM1117 के आधार पर 34 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया है। वायरल हो रहा है वीडियो 17 सेकेंड का है। जिसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। लोगों ने टि्वट करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने एक्शन लिया।

 

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक कार के बोनट पर बैठा और दूसरा खड़ा हुआ है। तीसरा युवक कार की रूफ को खोलकर उससे बाहर निकला हुआ है। तीनों ही गाने की धुन पर रील बना रहे है। फेज-2 की रोड पर कार को गोल-गोल घुमाया जा रहा है। ये रोड वैसे को खाली है लेकिन यहां से वाहनों की आवाजाही होती है। वीडियो की पुलिस ने जांच की तो कार मालिक पर 34 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक