कार में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, कटी हुई थी हाथ की नस
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब घोड़ी गांव के पास सड़क के किनारे गाड़ी में एक युवक का शव मिला। शव देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की गाड़ी के अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति के हाथ की नस कटी हुई प्रतीत हो रही थी, पास में ही ब्रेड भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने युवक की पहचान की और फिर उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि पुलिस ने गाड़ी में मौजूद पेपरों के आधार पर युवक पहचान तीजेंद्र देवरा (35) के रूप में की। जो फ्लैट नम्बर 207 स्टेलर एमआई सिटी होम्स सेक्टर ओमिक्रोन 3 में रहता था। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीजेंद्र विप्रो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात था। जो सुबह घर से गाड़ी की सर्विस कराने के लिए निकला था, जिसके बाद वह फिर घर नहीं पहुंचा। उसके एक 5 वर्ष की बच्ची भी है। परिजनों ने घंटो तक उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सूचना दी गई। सूचना के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां पर गाड़ी में तिजेंद्र का शव मृत अवस्था में ड्राइवर सीट पर मिला।
मामले में पुलिस का कहना है कि गाड़ी संख्या यूपी 16 एएफ 7889 शेव्रले बीट गाड़ी में गैलेक्सी गोलचक्कर सेक्टर म्यु में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा तो कार में कि ड्राइवर सीट पर तीजेंद्र का शव मिला। मृतक तिजेंद्र विप्रो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी तथा ब्लेड भी हाथ में लगा हुआ था। और डिप्रेशन में था, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें