होटल में चल रहा था कैसिनो, पुलिस ने मारा छापा, होटल मालिक 2 महिला समेत 15 अरेस्ट
होटल में चल रहा था कैसिनो, पुलिस ने मारा छापा, होटल मालिक 2 महिला समेत 15 अरेस्ट
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वसुंधरा सेक्टर-एक के होटल ग्रांड वैली में छापा मारकर यहां चल रहे कॉइन (चिप्स) के जरिए जुआ खेलने का भंडाफोड़ कर दिया है। आपको बता दें कि इस तरह का जुआ गोवा में प्रचलित है। छापे मारे के दौरान पुलिस ने मौके से होटल मालिक और 2 महिलाओं समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 88100 रुपए नगद, 20 ताश की गड्डियां, 924 कॉइन, 15 कॉइन स्टैंड, 21 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें