8 दिन पहले ईएसआईं हॉस्पिटल से अगवा हुआ था नवजात, पुलिस ने सकुशल किया बरामद, सीपी लक्ष्मी सिंह ने जाना हाल

 8 दिन पहले ईएसआईं हॉस्पिटल से अगवा हुआ था नवजात, पुलिस ने सकुशल किया बरामद, सीपी लक्ष्मी सिंह ने जाना हाल


आज़ की खबर
देव मणि शुक्ल 

नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 मई को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से अगवा हुए नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि बच्चे की बरामदगी में पुलिस की 8 टीमें लगाई गई थी। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली इशरत बीते 25 मई को सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उन्होंने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। लेकिन सुबह के समय एक महिला उनके बच्चे को अगवा करके अस्पताल से ले गई।

Noida News

जांच में हुई काफी परेशानी

पुलिस की मानें तो बच्चे की तलाश में पुलिस की 8 टीमें लगी थी। यहीं नहीं पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे CCTV कैमरे चेक किया। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा खराब चल रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस को जांच में काफी परेशानी हुई। गहन विवेचना के बाद देर रात को पुलिस ने बच्चे को अगवा करने वाली रानी को भंगेल गांव से गिरफ्तार कर उसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

मां और परिजन काफी खुश

वहीं अब पुलिस ने बच्चे को उसको परिजनों और अस्पताल को सौंप दिया है। बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण किया जा रहा है। अगवा बच्चे को पाकर उसकी मां और परिजन खुशी से रो पड़े। वहीं मामले की जांच में पता चला कि आरोपी महिला रानी नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल में उपचार करवाने आती थी। उसका पूर्व में 2 बार गर्भपात हो चुका है।

उसके ससुराल के लोग उस पर आरोप लगा रहे थे कि वह उन्हें खानदान का वारिस नहीं दे रही है। महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसके पति की दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। महिला ने इस वजह से बच्चे को चुराए कि वह अपने ससुराल वालों को यह बताएगी कि उसको बचा पैदा हो गया है। आरोपी के पिता ने पुलिस से कहा है कि वह बच्चे को पालने के लिए ले गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक