सेक्टर 93 सुपर एम आई जी बारात घर में वाहनो को काटकर बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा थाना फेस- 2 पुलिस द्वारा बीटा पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेन्स के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान बारात घर के पास एमआईजी सोसाइटी से एक अभि0 सुमित चौधरी पुत्र रनवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से (1) एक बुलेट मो0सा0 रजि0 न0 यूपी 81एफ5057 इ0 न0 व चेसिस न0 पढने मे नही आ रहा है तथा ई चालान ऐप मे भी नही आ रहा है। (2) मो0 सा0 सुजुकी रजि0 न0 यूपी 32 के 0845 जिसका इ0 न0 व चेचिस न0 पढने मे नही आ रहा है ई चालान ऐप मे दखने पर इ0न0 8406 एम 467348 व चेसिस न0 8406 एफ 426852 माडल 1994 है (3) स्कूटर रजि0 न0 बीआर 14 जे-0899 जिसका इ0 न0 चेसिस न0 पढने मे नही आ रहा है व ई चालान ऐप मे भी कोई डिटेल नही आ रही है (4) स्कूटी संगम फ्लाइट रजि न0 एच आर -29 टी -7759 जिसे ई चालान एप्प मे देखा तो इ0न0 ए एफ 015538 व चे0 न0 एईओ- 15783 व माडल 2015 है । (5) इटर्नो होन्डा स्कूटर रजि0 यूपी -16 जे 8218 जिसका इ0 न0 के एफ07 ई9035037 व चे0 न0 एम ई4केएफ 078458035327 व माडल 2005 है (6) मो0 सा0 टीवीएस रजि0 न0 डीएल 15एम 9037 जिसका इ0 न0 एन3112M022266 व चे0 न0 एन 3112F022210 माडल 2001 है (7) एक एकटिवा टूटी हुई जिसका कोई नम्बर पढने मे नही आ रहा है । (8) एक यामाहा मो0 सा0 जिसका रजि0 न0 व इ0 न0 व चे0 न0 पढने मे नही आ रहा है । व टूल वाक्स मे 6 गोटी छोटी व बडी , 6 चाबी छोटा व बडी , 4 पाने छोटे व बडी , एक नोक प्लास , 4 एलन की एक ड्रिल किट एक लोहा काटने की आरी का ब्लेड ,व 6 कटर ब्लेड , एक हथौडा बरामद हुये ।
अभि0 द्वारा पूछताछ पर बताया गया की ये लावारिश मोटर साइकिल व स्कूटर सुपर एम0आई0जी सोसाइटी के कमपोस्ट से चोरी से उठवाकर बारात घर मे खडी करा दी थी जिन्हे मैने , इरफान कबाडी व उसके साथी को 30 रुपये किलो मे बेच दिया था आज हम लोग इन मोटर साइकिल व स्कूटर को काट कर ले जाने वाले थे मेरे दो साथी उपरोक्त बारात घर से भाग गये, फरार अभियुक्तगण को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ,अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें