ईआरडी केयर फाउंडेशन ने व्हील चेयर, वाकर और स्टिक का किया वितरण


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा जलपुरा अलीवर्दी पुर में ईआरडी केयर फाउंडेशन ने दिव्याग एवं बुजुर्ग जनों को उनके चलने योग्य सामाग्री व्हील चेयर,वाकर,छडी का वितरण एक शिविर लगाकर किया गया।
ईआरडी केयर फाउंडेशन समाज में ऐसे बहुत से दिव्याग बच्चे बूढ़े है जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें व्हील चेयर या स्टिकस की आवश्यकता है और उन्हें नहीं मिल पा रहा है ऐसे लोगों को चिन्हित करके उसी एरिया में एक शिविर लगाकर और उन्हें उनके आवश्यकतानुसार उपकरण देते हैं जिससे उनके जीवन में सुधार होता है और चेहरे पर एक खुशी की रेखा खिंच जाती है । अपने कार्यो पर एक कदम और आगे चलने का और संकल्प लेने का संबल मिलता है।
 समाज के समुचित विकास एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद हेतु तत्पर रहने का प्रयास करते हैं। हर एक जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव मदद करते हैं। ईआरडी केयर फाउंडेशन के सहयोग से दर्जनों लोगों को व्हील चेयर, वाकर,छडी आदि उपकरणों का वितरण किया गया।
सभी लाभान्वित लोगों ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और समाज में ऐसे कार्य करते हुए आगे बढे ऐसी शुभकामना दी।
इस शिविर में विपुल सिंह, श्रीमती संतोष सिंह, रंजीत दूबे,आशीष चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक