रजत विहार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी आर डब्ल्यू ए, रजत विहार - सी ब्लॉक, सेक्टर 62 द्वारा "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023" बहुत जोश के साथ मनाया गया। रजत विहार निवासी माताएं-बहनें, बड़े बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सुबह 5.30 बजे योगा स्थल पर पहुँच गए, आज के दिन योग करने के लिए सबका उत्साह देखते ही बनता था।
रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षो से चलाया जा रहा है*, योग दिवस के मौके पर नित्य योग करने वालों ने उनको हुए स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया.
*इस मौके पर अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा योग पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम कराया जिसमें बड़ों और बच्चों ने पुरूस्कार जीते।
वरिष्ट नागरिक श्री गुलाब झा ने कहा कि किसी व्यक्ती का विरोध करते करते उसके द्वारा किए अच्छे कार्यों का विरोध न किया जाए, योगा दिवस सबको मनाना चाहिए।
आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सब योगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को अपने बच्चों के साथ अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर योग करने की आदत बनानी बनानी चाहिए।
योग केंद्र प्रमुख गिन्नी झा, संरक्षक सुषमा नागपाल, उर्मिला बिष्ट, रोली शर्मा, सुब्रत मोहाकुद, बीजू थॉमस, सुसान थॉमस, चंद्रा धर, लता तोमर, पी एल रैना, मधु सिंह, अनिल कॉल, डी एन पांडे, गुलाब झा इत्यादि सदस्यों के साथ करीब 55 से 60 सदस्यों ने योग दिवस पर एकसाथ योग किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें