केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में ‘बलिदान स्तंभ’ का किया शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में ‘बलिदान स्तंभ’ का किया शिलान्यास


आज की खबर

देव मणि शुक्ल 

नोएडा केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज 24 जून 2023 को जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन श्रीनगर में ‘बलिदान स्तंभ’ की आधारशिला रखी। यह बलिदान स्तंभ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सार्वजनिक स्थल पर बनाया गया अपनी तरह का पहला बलिदान स्तंभ है। श्री शाह ने बलिदान स्तंभ के शिलान्यास के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किये।

कश्मीर और उसके लोग शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं : केंद्रीय गृह मंत्री

श्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस के असंख्य जवानों की शहादत, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, इस बात का प्रमाण है कि कश्मीर और उसके लोग शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ”जम्मू-कश्मीर देश के शूरवीरों के अदम्य साहस और शौर्य की भूमि है। ऐसे वीरों की वीरता को अमर बनाने के लिए आज श्रीनगर के प्रताप पार्क में ‘बलिदान स्तंभ’ का शिलान्यास किया गया। स्तंभ शहीदों की स्मृति को अमर बनाकर युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा देगा।”

कड़ी सुरक्षा में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

अधिकारियों ने बताया की माननीय गृह मंत्री की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं साथ ही यह भी ध्यान दिया जा रहा हैं की आम जनमानस को कोई परेशानी न हो। बलिदान स्तंभ के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री सीधा उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन पहुंचे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक