सिर्फ साधन से नहीं, नोएडा पुलिस का व्यवहार भी हाईटेक होना चाहिए

कोतवाली सेक्टर 24 में हमारे सम्मानित पत्रकार बंधु के साथ पुलिस द्वारा अशोभनीय व्यवहार किया गया है। पुलिस के इस निंदनीय व्यवहार से मीडिया जगत के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नोएडा पुलिस को महज सरकार द्वारा संसाधन उपलब्ध होने से वह हाईटेक नहीं हो जाती है अपने आचरण और व्यवहार को भी बदलना होगा। पुलिस व्यवस्था में हुए बदलाव के बाद नोएडा पुलिस के व्यवहार में सरलता कम कठोरता ज्यादा दिखाई दी है। माना कि दिल्ली की तुलना में यूपी पुलिस की कठनाईयां ज्यादा है, जिसके कारण तनाव भी रहता है। कठोरता वाला व्यवहार अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है। योगी सरकार में जब सब कुछ नए बदलाव हो रहे हैं तो व्यवहार का भी एक आदर्श स्वरूप सामने आना चाहिए। नोएडा पुलिस में ईमानदारी व कुशलता की अकड़ हो तो सिर गर्व से ऊंचा होगा।
इस अनीयमितता का जिम्मेदार कौन
थाना सेक्टर 24 पुलिस अपनी कार्यकुशलता के दम पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का हवाला देती है तो कोतवाली पुलिस को यह बताना चाहिए कि थाने से महज 5 सौ फुट की दूरी पर शराब के ठेकों द्वारा प्रिंट रेट से ज्यादा कैसे शराब बेची जा रही है और स्कूल के निकट असंवैधानिक ढंग से शराब का ठेका कैसे चल रहा है। माना कि इसके लिए आबकारी विभाग जिम्मेदार हो सकता है लेकिन अपनी जिम्मेदारी को पुलिस भी नकार नहीं सकती है। सम्मानित पत्रकार इन विसंगति को छोटा मानकर नजरंदाज कर दें लेकिन पुलिस को अपना आचरण सुधारना होगा।
पत्रकारों का योगदान
इस बदलाव के माहौल में लेखक व पत्रकार के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। इसके बावजूद यदि वह समाज हित का काम करता है तो शासन, प्रशासन और पुलिस को उसकी सराहना करते हुए मनोवल बढ़ाना चाहिए। एक पत्रकार का चुनौतियों से जूझना उसका स्वाभाविक गुण होता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गौतमबुद्ध नगर के निर्माण में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। विकास होने के बाद उनकी उपयोगिता को ध्यान रखते हुए वर्तमान व्यवस्था के लोगों को उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे सम्मानित पत्रकार आज भी सरकारी तंत्र का मार्गदर्शन करते चले आ रहे हैं।
कुशलता पर संदेह नहीं
वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सूचना दी गई कि सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक महिला का मोबाइल लुटेरों द्वारा लूट लिया गया है, महिला अपने बेटे के साथ जा रही थी। महिला ने मोबाइल लुटेरों का बहादुरी से पीछा किया जिसमें संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिर गई, जिस कारण महिला को चोट आई है। उपरोक्त सूचना पर सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने नाकाबंदी करके ईएसआई अस्पताल के पास से दो लुटेरे कुलदीप पुत्र सर्वेन्द्र उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सरसई नावर, जिला इटावा वर्तमान पता ओमप्रकाश का मकान, सेक्टर-22, ग्राम चौडा व सूरज पुत्र लाल बहादुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चौडा को कुछ ही देर में कोतवाली सैक्टर- 24 ला पटका। जिनकी पहचान पीड़ित महिला के बेटे द्वारा की गई है ,लुटेरों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। उक्त अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्यकुशलता के साथ शहरवासी आदर्श व्यवहार अपेक्षा करते है।
अफसरों ने क्षमा मांगी
जनपद के पुलिस महकमे में तमाम ऐसे अधिकारी भी है जिनमे बडी शालीनता है, उनके कुशल व्यवहार की सराहना भी पत्रकार साथी अक्सर करते है। लेकिन 24 एसएचओ के अभद्र व्यवहार से पत्रकारों में नारजगी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने खेद व्यक्त करते हुए क्षामा मंागी है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई अभद्रता पर पत्रकारों ने कार्यवाही की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें