एसएचओ के बच्चों ने नोटों के बंडल के साथ ली सेल्फी,अब होगी जांच
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
दरोगा साहब जिन बच्चों के लिए साम दाम दण्ड भेद लगाकर रकम इकट्ठा कर रहे थे, उन्हीं बच्चों ने लंका लगा दी। बात कुछ यूं है कि बेहटा मुजावर थाने के थानेदार रमेश चंद्र साहनी के बच्चों ने ऐसी फोटो खींची जिससे थानेदार की सामत आ गई।
दरअसल दरोगा के बच्चों ने सोशल पर टशन दिखाने के लिए घर का पैसा निकाल नोटों की गड्डी के साथ तस्वीर साझा कर दी। बस फिर क्या था तस्वीर वायरल हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए।
नोटो के बंडल के साथ सेल्फी वायरल
फोटो उन्नाव की है। तस्वीर में बच्चों के सामने पांच-पांच सौ नोट की तमाम गड्डियां पड़ी हैं। बच्चे बाकायदा नोटों के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। साथ ही हाथ में नोटों की गड्डियां पकड़ कर सेल्फी भी लेते दिखाई दे रहे हैं।
नोट के बंडल के साथ थानेदार के बच्चों की फोटो वायरल हो गई। बिस्तर पर 500 के नोटों की गड्डियां लेकर बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर में 500 की नोट की करीब 27 गड्डियां लेकर बच्चे बैठे हैं।
अब इतना पैसा कहां से आया? पैसा व्हाइट मनी है या ब्लैक ये तो जांच का विषय है और जांच रिपोर्ट आने पर ही इसका खुलासा होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें