रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर से मिले केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के पदाधिकारी


आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा भारतीय रेलवे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी  शिवांश श्रीवास्तव  और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व नोएडा ग्रेटर नोएडा संयोजक  रजत त्यागी  ने बुधवार को नई दिल्ली स्तिथ रेल भवन में रेलवे बोर्ड व आई.आर.सी.टी.सी के निदेशक  नीरज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि आज भी हमारे देश में रेल न सिर्फ लोगों के लिए सुविधाजनक सवारी है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभा रही है पर कुछ और सुझाव ऐसे हैं जो संस्था ने जनता के बीच जाकर के मांगे जैसे प्लेटफार्म पर मदर्स फीडिंग प्वाइंट होना, वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट बहाल होना, ट्रेन में नवजात शिशु के लिए दूध की उपलब्धता, आईआरसीटीसी की एप्स के विषय में, वेंडरो द्वारा बिक्री की रसीद दिए जाने के विषय में, एल वी एच ट्रेनों में सफाई व अन्य अनेको विषयों के बाबत महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और इन्हें सही किए जाने का आग्रह किया है।
 नीरज शर्मा ने बिन्दुओ पर चर्चा करी व आश्वस्त किया की की रेलवे इन बिंदुओं पर जल्द संज्ञान लेकर सम्बंधित को निर्देशित कर कार्य करेगी व हर संभव कदम को उठाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक