आरडब्लूए की समस्याओं को लेकर फोनरवा ने विधायक को लिखा पत्र

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा शहर के विधायाक पंकज सिंह से मुलाक़ात की और नोएडा शहर की समस्याओं से अवगत कराया और जल्दी से जल्दी समस्याओं के समाधान का निवेदन किया ।
विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी नोएडा की आरडब्लयूए की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और आरडब्लयूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जायेगा ।
इस अवसर पर पंकज सिंह को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रॉफी देकर के उनको सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा , महासचिव के के जैन ,अशोक मिश्रा विजय भाटी,गोविंद शर्मा, अशोक त्यागी ,उमाशंकर शर्मा,पवन यादव, भूषण शर्मा, टी सी गौर प्रदीप मिश्रा , प्रदीप वोहरा आर के उप्रेती , श्याम सिंह यादव , नन्द किशोर सोलंकी , अंजना भागी, अनीता जोशी ,
सुखबीर सिंह , रामपाल भाटी , ए के सहगल , जितेंद्र यादव आदि सदस्य उपस्थित थे।
सिर्फ नाम के विधायक है। जनता के लिए कुछ भी काम नहीं करते।
जवाब देंहटाएं