सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़

सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़, ग्रामीणों ने 60 दिनों में बनाई यह सुंदर झांकी



आज की खबर


देव मणि शुक्ल


नोएडा सुत्याना गांव में इस बार 3 लाख रुपए की झांसी वाली कावड़ आई है। ग्रामीणों ने करीब 60 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद यह सुंदर झांकी बनाई। पूरी कावड़ को बनाने में करीब 3 लाख रुपए खर्च हुए। खास बात यह है कि ग्रामीणों ने खुद अपने हाथों से यह झांकी वाली कावड़ बनाई है। 

दिन-रात मेहनत के बाद यह सुंदर कावड़ बनी
विनोद जैन्हर ने बताया कि झांसी वाली कावड़ को बनाने में करीब 60 दिनों का समय लगा है। गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यह सुंदर कावड़ बनाई गई। गांव के लोगों ने दिन-रात इस पर मेहनत की थी, तब जाकर यह सुंदर कांवड़ बनी। गांव के निवासी मलखान कश्यप ने बताया कि पूरी कावड़ को बनाने में करीब 3 लाख रुपए खर्च हुए हैं। खास बात यह है कि हमेशा हरिद्वार या रुड़की में कांवड़ बनाने वाले लोगों से मदद ली जाती थी, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने खुद अपने हाथों से बनाई है। उन्होंने बताया कि सभी सामान खरीदा गया और फिर दिन-रात मेहनत करके बनाई गई।

3 रात और 4 दिन में आई हरिद्वार से कावड़

गांव के निवासी जगबीर का कहना है कि इस बार कावड़ यात्रा में 40 लोग गए। झांसी वाली कावड़ को लाने में 3 रात और 4 दिन का समय लगा। अबकी बार गांव में पांचवी बार कांवड़ आई है। सबसे पहली कावड़ की कीमत 2.50 लाख रुपए थी। दूसरी कावड़ की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। तीसरी कांवड़ की कीमत 2.80 लाख रुपए थी और चौथी की कीमत करीब 3.20 लाख रुपए थी। अबकी बार 3 लाख रुपए की कावड़ लाई गई है, अगर इसको बाहर मार्केट में बनवाते तो कीमत करीब 4 लाख रुपए पहुंच जाती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक