सेक्टर 93 श्रमिक कुन्ज के घरों में घुसा बरसात का पानी
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 93 श्रमिक कुन्ज के घरों में पानी घुस गया है। आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
नोएडा की पहली बरसात ने नोएडा विकास प्राधिकरण की पोल खोल कर रख दी है।
बरसात से पहले नालियों की सफाई करने की बात कही गई थी। लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेगेगी। जिसके चलते आम जन मानस की जिन्दगी वद से वदतर हो गयी है।
लोग सुबह से पानी निकालने में लगे हुए हैं अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई मौके पर नहीं पहुंच सका है। जनता में काफी रोष है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी का काम कराया जाए और हम लोग सामान्य ज़िन्दगी जी सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें