जिसका गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं - स्वामी पंचमानंद जी महाराज
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सर्व शक्ति साधना मंडल के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
निखिल धाम बनखंडी सरकार गैपरा जौरा मुरैना के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन शुरू होना संभव नहीं हो सकता है। इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए।
गुरु के बिना हम सद्मार्ग पर नहीं चल सकते है।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्य गुरु पूजन राजेन्द्र सिंह ठेकेदार ने किया और बिशिष्ट गुरु पूजन नोएडा से आए सी एल तिवारी ने किया।
गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में २३ जून से श्री राम कथा चल रही थी कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८स्वामी पंचमानंद जी महाराज द्वारा कही गई।२ जून को हवन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
सुबह ९ बजे से भंडारा शुरू होकर रात १० बजे तक चलता रहा। इस विशाल भंडारे में ट्रैक्टर ट्रालियों मे सब्जी,खीर और मालपुआ लोड करके भंडारे में बाटा जा रहा था।
इस बिशेष अवसर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जिले के लगभग सभी अधिकारियों का आना जाना सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह से ही आश्रम में भक्तों की भीड देखते बन रही थी।
चारों ओर जय श्री राम , बनखंडी सरकार एवं निखिलेश्वर महादेव के नारों से समूचा आश्रम गुन्जायमान था।
परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी महाराज के शिष्यों का आवागमन दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था। बंगलौर, लुधियाना दिल्ली, झारखंड,बाम्बे, पटना, उज्जैन लखनऊ,आगरा, भोपाल, प्रयागराज एवं नोएडा से हजारों शिष्य शामिल हुए।
गुरु परिवार नोएडा के शिष्यों ने दो दिन पहले ही एक बस बुक करके लगभग ६० लोग पहुंच गए थे।
सभी शिष्यों ने श्री राम कथा का रसास्वादन लिया और गुरु पूर्णिमा पर अपने परम पूज्य गुरुदेव का गुरु पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर नोएडा के शिष्य सी एल तिवारी ने आश्रम में भक्तों को ठहरने के लिए एक ३० बाई ४५ का हाल बनवाने का संकल्प लिया और इस पावन पर्व पर परिवार सहित इसका नींव पूजन भी किया।
इस मौके पर पं विश्व नाथ त्रिपाठी,देव मणि शुक्ल,सी एल तिवारी, आचार्य गौरव,रवि राघव, संजय पांडेय, आचार्य राम अवतार शास्त्री,गोरे लाल, अंगद सिंह तोमर, आचार्य नीरज शर्मा,रमेश वर्मा,हंस मणि शुक्ल, हरि शंकर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, सत्येन्द्र प्रताप सिंह कुन्दन सिंह, संजय कर्ण, प्रशान्त तिवारी, प्रान्जल शुक्ला, तुषार गुप्ता, पीयूष शुक्ल, हर्ष मिश्रा,कष्णा मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें