सावन के प्रथम सोमवार को ब्रम्हचारी कुटी में हुआ रुद्राभिषेक


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सावन के प्रथम सोमवार को सेक्टर 82 स्थित तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी  में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कुटी परिसर में स्थित शिव मंदिर में पंडित मनोहर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव जी का रुद्राभिषेक कराया। सुख शांति, समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान शिव का दुग्ध धारा से रुद्राभिषेक कराया गया। इससे पहले भगवान शिव एवं परिवार का विधिवत पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में शिव अर्चना और जल चढ़ाने के लिए दिनभर भक्त आते रहे। इस दौरान बोल बम बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव परम् कल्याणकारी हैं। सावन माह में भगवान शिव की आराधना दुख, दरिद्रता एवं पापों का नाश करने वाली है वहीं धन, धान्य, सुख एवं मोक्ष को प्रदान करने वाली है। भगवान शिव की भक्ति सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर नकारात्मक ऊर्जा का शमन करती है। भगवान शिव सभी का कल्याण करें
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक  विकास भारती जी, राजकुमार त्यागी,अशोक कुमार, नंद किशोर सोलंकी,अनमोल झा, आकाश , अशोक गुप्ता,महिपाल शर्मा, भरत त्यागी सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक