अचानक नोएडा के अस्पताल में पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, मची हलचल

अचानक नोएडा के अस्पताल में पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, मची हलचल

सेक्टर 19 के अस्पताल में मायावती

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती नोएडा के सेक्टर 19 में स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में अचानक पहुंच गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि बहन जी अस्पताल में अपनी भाभी विचित्र लता का हालचाल जानने के लिए आई हैं। विचित्र लता मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की धर्मपत्नी है। इन दिनों बीमार होने के कारण वें नोएडा के सेक्टर 19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में भर्ती हैं।

इंडो गल्फ अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. एस कुमार व न्यूरोलोजिस्ट डा. नवदीप से बातचीत करके सुश्री मायावती ने अपनी भाभी के स्वास्थ्य कि विषय में विस्तार से जानकारी ली।इस दौरान उनके भाई आनंद कुमार व भतीजे आकाश कुमार भी उनके साथ रहे। भाभी का हालचाल जानने के बाद सुश्री मायावती डीएनडी मार्ग से दिल्ली रवाना हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक