चाचा ने भतीजी के साथ किया विवाह रिश्ते को किया शर्मसार



आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

 जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में आए दिन मंदिर में शादी का चलन जोरों पर है इसी क्रम में मड़ियाहूं कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में आज चाचा ने रिश्तो को शर्मसार करते हुए अपने ही पड़ोस की भतीजी से किया विवाह चाचा का दावा है की पारिवारिक रजामंदी से यह विवाह मंदिर में संपन्न रहा है।
आपको बताते चलें की जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ताजुद्दीन ग्राम पंचायत निवासी रिया सिंह पुत्रि सुनील सिंह, व ताजुद्दीनपुर निवासी शुभम सिंह पुत्र योगेंद्र बहादुर सिंह ने आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को मड़ियाहूं कोतवाली स्थित मंदिर में किया प्रेम विवाह पत्रकारों ने जब पूछा प्रेमी से तो प्रेमी ने बताया कि 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेमिका का नाम रिया है!वह भी उसी ग्राम पंचायत की निवासी है और रिश्ते में भतीजी लगती थी।

अब कैसे कोई अपने पड़ोसी पर विश्वास करेगा आज आए दिन इस तरीके की घटनाओं की वजह से लोगों का एक दूसरे पर विश्वास करना भी एक कठिन प्रश्न होता जा रहा है।
क्या मजबूरी रही होगी पिता की ना चाहते हुए भी इस शादी को रजामंदी देनी पड़ी सोचिए और विचार करिए?
हालांकि शादी संपन्न होने के पश्चात वर वधु को सभी ने बधाई दी और नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

आप इस शादी को किस नजरिए से देखते हैं कमेंट कर कर जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक