सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गेझा स्थित मंदिर के पुजारी ने मंदिर मे रचाई शादी



आज की खबर


देव मणि शुक्ल 


नोएडा थाना फेस-2 में एक महिला ने गेझा गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पुजारी ने उसके साथ मंदिर में बीते 7 जुलाई को शादी की और उसी मंदिर परिसर में बने एक कमरे मे उसके साथ सुहागरात मनाई लेकिन अगले दिन उसने घर जाने के लिए बोल दिया।

 

महिला के साथ की मारपीट
आरोप ये है कि पुजारी कह रहा है कि अब तुम्हें अपने पास नहीं रखूंगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुजारी ने 13 जुलाई को उसे मंदिर में बुलवाया और एक महिला के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुजारी द्वारा महिला से मंदिर मे शादी करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। ब्यूटी सरकार पुत्री तपन सरकार निवासी सेक्टर-93 ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता की मानें तो गेझा गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी महंत जगदीश्वर दास ने 7 जुलाई 2023 को शिव मंदिर में उसके साथ शादी की थी। उसी मंदिर में बने कमरे में अगले दिन 8 जुलाई को जगदीश्वर दास ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि पुजारी ने सुहागरात के अगले दिन उसे घर जाने के लिए बोल दिया। उसका आरोप है कि पुजारी अब कह रहे हैं कि शादी तुमने की है। मै तुम्हें अपने साथ नहीं रखूंगा। 13 जुलाई को जगदीश्वर दास ने फोन करके उसे मंदिर में बुलाया और कहा, “तुम मांग का सिंदूर किसी को नहीं दिखाओगी। हमारे बीच जो हुआ किसी को नहीं बताओगी।” पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुजारी ने कविता नाम की महिला से उसकी पिटाई करवाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक