उड़ीसा से लाया जा रहा था बेहद महंगा नशा, एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़े दो तस्कर

 37 लाख रुपये बताई जा रही है पकड़े गए गांजे की कीमत

ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि नारकोटिक्स सेल प्रभारी पवन कुमार यादव को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा की एक बड़ी खेप कैंटर से दादरी बाईपास होते हुए दिल्ली ले जाई जाएगी। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने दादरी पुलिस के साथ मिलकर बीती रात दादरी बाईपास पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कैंटर को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो वह खाली मिला। गहनता से तलाशी लेने पर कैंटर की बॉडी में छिपाकर बनाई गई कैविटी (खाली जगह) मिली। बॉडी में बनाई गई इस कैविटी से बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट बरामद हुए। कैंटर से पुलिस ने 370 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

इस तरह से होता था दिल्ली में प्रवेश

Greater Noida News

एडीसीपी ने बताया कि कैंटर सवार बरेली निवासी अर्जुन साहू व एटा निवासी सोहनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अर्जुन साहू ने बताया कि वह हाल में दिल्ली में रह रहा है। वह अपने साथी सोहनपाल के साथ उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीद कर झारखंड होते हुए सोनभद्र की सीमा में प्रवेश कर उत्तर प्रदेश में दाखिल होते थे। इसके बाद हाईवे व एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर गांजे की खेप को दिल्ली ले जाते थे। दिल्ली ले जाने के बाद गांजे को छोटे-छोटे सप्लायर को बेचा जाता था। एडीसीपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 37 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों के इस धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी पवन कुमार यादव ने गांजे की एक बड़े खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। नारकोटिक्स सेल ने थाना 142 क्षेत्र में 345 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक