स्कूलों से घर तक पहुंच रहा है आईफ्लू

सैक्टर 12 के भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में कई बच्चों में आई फ्लू के लक्षण मिले हैं। इसी तरह नोएडा कम्पोजिट स्कूल 12-22 में भी आठ बच्चों की आंख में दिक्कत होने और लालपन होने पर घर भेजा गया। सरकारी स्कूल घंघौला में शनिवार तक एक से दो बच्चों में यह फ्लू था। सोमवार को करीब 30 बच्चों को घर भेजा गया। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ मंडल के अध्यक्ष मेघराज भाटी का कहना है कि कई स्कूलों में बच्चों में आई फ्लू की शिकायत मिली है। तुगलपुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल से करीब 15 से अधिक बच्चे फ्लू की चपेट में आए हैं।
शिक्षा विभाग अनदेखी कर रहा है। जिले के कई प्राइवेट स्कूलों में भी आई फ्लू के केस मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को एहतियात के तौर पर घर पर ही रहने की सलाह दी है। डॅाक्टरों के मुताबिक आई फ्लू फैलने कारण गंदे पानी में नहाने या फिर लंबे समय तक पसीने में काम करने से आंखों में इंफेक्शन होता है। इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आईफ्लू को मेडिकल भाषा में पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें