भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से कार्यकर्ता हताश



आज की खबर 

प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही अपने कार्य कर्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं रही है ।रातों दिन एक कर पार्टी हित में अपने सब कुछ देने को तैय्यार कार्यकर्ता तब मायूस नजर आता है जब उसकी बात कहीं भी सुनी नहीं जाती ।बूथ पर घर घर जाकर पक्ष में मतदान कराने वाले बूथ अध्यक्ष को लोग पहचानते भी नहीं यदि वह किसी सार्वजनिक काम की सिफारिश करता है तो उसे अनसुना कर दिया जाता है ।पूरआजनपद आज बेचैन दिख रहा है ।
कुंडा और रामपुर के कार्यकर्ता हमेशा दबा कुचला महसूस करते हैं क्यों कि इन लोगों की न अफसर सुनता है और न ही अपना नेता।
       एक उदाहरण बरबसपुर गांव सभा का है जहां का प्रधान जीतने के बाद भी चार्ज नहीं पा सका जब कि शिकायत मुख्यमंत्री तक की गयी अंत में इस अराजकता के कारण सदमे में उसकी मौत हो गयी जब कि उसका परिवार भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक है ।
     एक अन्य उदाहरण कुंडा की तिवारीपुर ( कमासिन) बाघराय के पास का है जहां तालाब पर अवैध कब्जे को आज तक नहीं हटाया जा सका क्यों की कब्जेदारी किसी राजनीतिक पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।
       यहां सारे कानून ताक पर होते हैं और अधिकारियों की मिलीभगत सब पर भारी होती है । लेखपाल व अधिकारी मिलकर सरकारी जमीन का पहले ही बंदरबांट कर चुके हैं ।
   कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि अन्दर के नेता भाजपा के ऊपरी नेताओं से दबाव बना कर उन्हीं का उत्पीडन करवाते हैं। कार्यकर्ता अपना तन मन व धन लगा कर जिस पार्टी सींचता है उसी से ठगा जा रहा है ।जीवन भर भाजपा का विरोध करनेवाले लोग ही भलाई का रहे हैं कार्य कर्ता। तो केवल सदाचार की घूंटी पीकर ही जिंदा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक