आज की खबर देव मणि शुक्ल नोएडा यमुना नदी के डूब क्षेत्र से विस्थापित और सड़क किनारे अक्षरधाम मंदिर व आईटीओ के बीच बसे झुग्गियों में रहने को मजबूर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने एक बार फिर अपनी नेकी का हाथ बढ़ाया। फाउंडेशन की विशेष पहल “नेकी का दोना-पत्तल” के अंतर्गत “ऑपरेशन 5 रोटी नेकी के नाम” का आह्वान किया गया। इस अभियान में 13 सोसाइटियों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया: चिपिया बुजुर्ग, फ्रेंच अपार्टमेंट, फ्यूज़न होम्स, गौर सिटी 10वीं एवेन्यू, जेएम फ्लोरेंस, लोटस विला जलपुरा, निराला एस्पायर, निराला ग्रीनशायर, रतन पर्ल, रॉयल नेस्ट, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, SKA ग्रीन आर्क, सुपरटेक ईको विलेज-2 इन सोसाइटियों के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महज कुछ ही घंटों में लगभग 2,000 भोजन पैकेट तैयार कर सुबह 11 बजे तक निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिए। इस पुनीत कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों में वैशाली अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, जिया लाल गर्ग, रेखा गर्ग, कमल किशोर, गिरी...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें