नोएडा में सड़क पर लड़की की बाइक रेसिंग का वीडियो वायरल, सच्चाई कर देगी हैरान
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा से आए दिन सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन स्टंटबाज वीडियो बनाने से बचते नजर नहीं आते है। ऐसे में पिछले दिनों एक वीडियो वायरल किया जाने लगा। वीडियो में एक लड़की को बाइक पर स्टंट करते देखा जा रहा है। नीले रंग की बाइक का ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे नोएडा का बताया गया। यहीं नहीं पापा की परी के स्टंट के चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे। लेकिन, अब इसकी सच्चाई सामने आई है। यह वीडियो नोएडा का नहीं, बल्कि अमेरिका का पाया गया। इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर @ROBYNSTUNTS ने इस स्टंट की रील बनाई। इसमें हिंदी गाना लगाकर इसे नोएडा का बताकर वायरल किया जाने लगा।
वीडियो में किया जा रहा दावा
वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोएडा की सड़कों पर लड़की बाइक दौड़ा रही है। वीडियो में लड़की कई प्रकार के करतब करती नजर आ रही है। हालांकि, जब वीडियो की सत्यता को जानने का प्रयास किया गया, तो मामला कुछ और ही निकला। बता दें अमेरिका की बाइक स्टंट की माहिर रॉबिन की ओर से इस वीडियो को मूल रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। लगभग आठ सप्ताह पहले इस वीडियो को रॉबिन स्टंट ने अपनी रील्स में अपलोड किया था। इसे नोएडा का वीडियो बताकर लोगों की जान जोखिम में डालने का प्रयास बताया जाने लगा।
लड़की के स्टंट का वीडियो शनिवार को वायरल हआ। सोशल मीडिया पर हिंदी गाने के साथ अपलोड किए गए वीडियो को देखकर लोगों ने इसे सच में नोएडा का मान लिया। लड़की पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। वहीं, नोएडा पुलिस पर भी सवाल खड़ा किया जाने लगा। हालांकि, फैक्ट चेक में मामला सामने आया। न तो लड़की का कोई संबंध नोएडा से दिखा है। न ही वह किसी भी व्यक्ति का जान जोखिम में डालती पाई गई है। हालांकि, नोएडा में आए दिन स्टंटबाजी के सामने आते रहते हैं। नोएडा पुलिस की ओर से इन मामलों में त्वरित कार्रवाई भी हो रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें