नोएडा की सबसे बड़ी खबर:: नोएडा प्राधिकरण की CEO का हुआ तबादला, लोकेश कुमार होंगे नए सीईओ

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा की सबसे बड़ी खबर -नोएडा प्राधिकरण की सीईओ का हुआ तबादला, लोकेश कुमार होंगे नए सीईओ
नोएडा । नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का तबादला कर दिया गया है। रितु माहेश्वरी पिछले कई वर्ष से नोएडा प्राधिकरण की सीईओ का पदभार संभाल रही थीं।
उन्होंने कुछ महीनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी पदभार संभाला था। कानपुर के कमिश्नर लोकेश कुमार को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। रितु माहेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बना कर भेजा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें