विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम रखा गया इन्डिया, अब लड़ेंगे NDA बनाम INDIA

क्या है INDIA का मतलब ?

 विपक्ष के संयुक्त गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमाक्रेटिक इंक्लसिव अलायंस रखा गया है। इस गठबंधन का जब हम अंग्रेजी में शॉर्टफार्म करते हैं तो यह I से इंडियन, N से नेशनल, D से डेमोक्रेटिक, I से इंक्लसिव और A से अलायंस बनता है। 2024 के लोकसभा के आम चुनाव में विपक्षी दलों ने इसी नए नाम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। समाचार लिखे जाने तक इस घोषणा के संबंध में विपक्षी दलों की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी।

INDIA Vs NDA

उधर, भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्ष की एकता को सत्ता के भूखे लोगों का जमावड़ा बता रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि विपक्ष का यह जमावड़ा सत्ता के भूखे लोगों का जमावड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि विपक्षी दल बिना दूल्हे की बारात निकाल रहे हैं। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि विपक्ष का नेता कौन होगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक