डी" ब्लॉक आर. डब्लू .ए सेक्टर 20, नोएडा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा"डी" ब्लॉक आर. डब्लू .ए. सेक्टर 20, नोएडा के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अपने निवासियों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चे, महिलाएं, पुरुष सब मिला कर लगभग 300 से अधिक ब्लॉक के निवासियों ने भाग लिया। इस बार 15 अगस्त का स्वतंत्रता समारोह अध्यक्ष विद्यासागर विरमानी ने कुछ अलग तरह से मनाया। यह कहकर कि जब हम शाहिद हुए वीरों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि दे सम्मान दे सकते हैं तो क्यों नहीं हम अपने सुरक्षा गार्ड्स को जीते जी सम्मानित कर सकते हैं। उन्होंने यह कहकर इस बार ध्वजारोहण खुद न करके अपने चारों गार्डों द्वारा करवाया और उन्होंने सभी निवासियों के साथ सामने खड़े होकर - मिलकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गान गाया। ध्वजारोहण पश्चात चारों गार्डों अरविंद सिंह, विजय पांडे, मनोज गुप्ता एवं चंद्र प्रकाश पांडेय को अध्यक्ष द्वारा "सुरक्षा - पदक" और "प्रशस्ति - पत्र" से सम्मानित किया गया तथा इसके उपरांत सभी उपस्थित निवासियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस के पश्चात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीपक कोरियोग्राफर ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया जिसमें के 3 साल के बच्चे से लेकर 70-72 साल तक की महिलाओं ने भी बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। बारिश होने के बावजूद भी निवासियों का हौसला और बच्चों के हौसले भी बुलंद रहे और उन्होंने अपना कार्यक्रम बखूबी निभाया / प्रस्तुत करते हुए निवासियों का मन मोह लिया तथा उनका का प्यार और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव सीनियर सब इंस्पेक्टर अमित व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और उन्होंने निवासियों को इस अवसर पर बधाई देते हुए अपने व्यक्तिगत विचार भी व्यक्त किए।
अन्त में "डी" ब्लॉक आर. डब्लू .ए. सेक्टर 20, नोएडा अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी और महासचिव एम.ऐ.खान ने सभी कलाकारों और प्रस्तुत कर्ताओं को पदक और प्रशस्ति-पत्र द्वारा सम्मानित किया।
Great, it is a matter of pride for D Block, RWA, on Independence day, for organising such a great function.
जवाब देंहटाएंCongratulations to all who made this function possible.