फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के फाउंडर मोहित गोयल पर पुलिस का चला हंटर

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
करोड़ों रुपए ठगी की
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह इन दिनों एक्शन में है। अब वो पुराने मामलो को खंगाल रही है। उनकी निगह उन मामलों पर जिनकी जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। इस सिलसिले में 2017 में हुए 2,700 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी मोहित गोयल पर पुलिस की तिरछी निगाह है। मोहित गोयल ने मात्र 251 रुपए में स्मार्ट फ़ोन देने का वादा कर लाखों लोगों से करोड़ों रुपए ठगी कर ली थी।

ऑनलाइन पैसे लिए
मोहित गोयल की सेक्टर-63 में रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी थी। कंपनी ने देशभर के उपभोक्ताओं से 251 के हिसाब से ऑनलाइन पैसे ले लिए, लेकिन वादे के मुतबिक समय पर स्मार्ट फोन की डिलवेरी नहीं दे पायी। पूछताछ करने वालो को कंपनी बरगलाती रही और आखिर कंपनी बोरिया बिस्तर समेट कर चम्पत हो गयी। उस दौरान सकड़ों लोगों कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर मोहित गोयल को जेल भेजा था।
ऐसे सुर्खियों में आया था मोहित गोयल
शामली के रहने वाले मोहित गोयल ने रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी शुरू की थी और केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। इन फोन का नाम फ्रीडम 251 रखा गया था। पुलिस के मुताबिक गोयल पर धोखाधड़ी से जुड़े 48 केस दर्ज हैं। मोहित गोयल के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-58 थाने में सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मोहित गोयल पर रेप का मुकदमा भी दर्ज है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें