सेक्टर 82 पाकेट 7 शिव मंदिर परिसर में 20 अगस्त को गौ कथा का आयोजन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा गौसेवा गतिविधि, नोएडा महानगर के तत्वावधान में 20 अगस्त को गौ कथा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी राजवीर सिंह ने एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि आगामी 20 अगस्त को जनता फ्लैट पॉकेट-7 सेक्टर 82 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक गौ कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री धाम वृंदावन के कथा वाचक श्री कन्हैया दास जी महाराज गौ कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान गौमाता से संबंधित कई अन्य जानकारियां भक्तजनों को दी जाएगी।
जय गौमाता
जवाब देंहटाएंजय गऊ माता
जवाब देंहटाएं