सखा एक पहल संस्था ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सखा एक पहल संस्था द्वारा सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें यूनिवर्सल वुमन 2023 वेलेंटीना सांचेज़ त्रिवेला, यूनिवर्सल वूमेन की सीईओ कैरोलिना कुआर्तास, मिसेज इंडिया इंप्रेस ऑफ द नेशन अपेक्षा डबराल, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, एन ए ई सी के अध्यक्ष ललित ठुकराल, किरोड़ीमल कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. विभा सिंह चौहान, टी एस एम की चेयरमैन श्रुति ठुकराल और डायमंड पब्लिकेशन के चेयरमैन मनीष वर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सखा संस्था में कार्य रत महिलाओं और बच्चों के लिए हैंडीक्राफ्ट का आकर्षक कलेक्शन भी लॉन्च किया है। 
सखा की संस्थापक विभा चुघ ने बताया की महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने में इस लॉन्च की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमने 80 महिलाओं को क्रोशिया और बुनाई में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए रोजगार दिया है जिसमे बच्चों के खूबसूरत खिलौने और डॉल्स से लेकर क्रोशिया के बने स्टाइलिश गहने और टॉप तक शामिल हैं। हम डॉग्स की परवाह करते हुए उनके लिए स्वेटर भी तैयार करते हैं। इन सभी उत्पादों से होने वाले प्रॉफिट का 40 प्रतिशत बेजुबान जानवरो की सेवा पर खर्च होता है और बाकी 60 प्रतिशत महिलाओं को दिया जाता है।
सखा की यंग ब्रांड एंबेसडर सारा वर्मा ने कहा की आज नोएडा के लिए गर्व की बात है की विश्व में अपना परचम लहराने वाली महिलाएं यहां मौजूद है। रचनात्मकता के साथ सशक्ति करण के इस मिलन का साक्षी बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर मुकेश चुघ, राजन ठकराल, अमित चौधरी, सुकृति चौहान, अविनाश सिंह, प्राप्ति झा, खुशी खुराना, अभिषेक सिंह, बाबू प्रधान सहित संस्था की महिलाएं मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक