आदेश रंजन ने क्षेत्रीय बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा होनहार विरवान के होत चीकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 के छात्र आदेश रंजन ने बैडमिंटन के कयी मुकाम हासिल किया।

नैनीताल  में आयोजित क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेक्टर 12 सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र एवं पाकेट 7 सेक्टर 82 के रहने वाले छात्र आदेश रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेंडल पर कब्जा किया।

आदेश रंजन ने पिछले साल गाज़ियाबाद में आयोजित विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में
बैडमिंटन में मेंडल जीत कर लाया था। 
हापुड़ में 20 अगस्त में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी मेंडल और प्रमाण पत्र जीते थे।
मेरठ में 24 अगस्त को विद्या भारती प्रान्तीय दलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया और मेंडल और प्रमाण पत्र हासिल किया।
 और 26 अगस्त को नैनीताल में आयोजित विद्या भारती कीक् क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बच्चे के लिए कोई कोच भी नहीं रखा गया है।और खेल से संबंधित परिवार के किसी भी सदस्य का कोई भी संबंध भी नहीं रहा है। यह अपने आप में बहुत ही सोचनीय विषय भी है।

इस जीत को लेकर आज सेक्टर 82 पाकेट 7 में एक खुशी का माहौल बना हुआ है। आदेश रंजन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार करते रहे।
हमारे जिला संवाददाता देव मणि शुक्ल ने आदेश रंजन के घर पर पहुंच कर उनके परिजनों से बातचीत की।
 हमारे जिला संवाददाता देव मणि शुक्ल से आदेश रंजन के चाचा गोरे लाल ने एक बातचीत में बताया कि यह लड़का शुरू से ही खेल जगत में रूचि रखता था और आज इस बच्चे ने हमारे पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
उन्होंने आगे बताया कि हम लोग मूलतः बिहार के रहने वाले हैं।  आदेश रंजन के पिता रंजन कुमार से हमारे संवाददाता देव मणि शुक्ल की बातचीत हुई तो इस खुशी को बहुत ही भावुक पूर्ण रूधे गले से सबको बधाई दी और मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया। आदेश रंजन के चाचा गोरे लाल ने बताया कि पिछले कई साल पहले से हम सपरिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए नोएडा आ गये थे। सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 में पांचवीं में पढ़ता है। रोज सुबह जल्दी उठना और पार्कों में जाकर दौड़-भाग करना आदेश रंजन की दिनचर्या बनी हुई है। आदेश रंजन ने अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक