पति-पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी



आज की खबर

देव मणि शुक्ल

नोएडा में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक बंद पड़ी फैक्ट्री के सातवे फ्लोर से कूदकर पति पत्नी दोनों ने सुसाइड कर ली। पुलिस की माने तो सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के B-25 सेक्टर 59 में एक फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी थी। फैक्ट्री के अंदर चौकीदार के तौर पर राकेश प्रजापति और उसकी बीवी कंचन रहती थीं। दोपहर में चौकीदार राकेश ने अपनी पत्नि के साथ फैक्ट्री की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी 

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मृतक राकेश प्रजापति दिल्ली के चांद बाग इलाके के मकान नंबर 489, गली नंबर 17 का रहने वाला था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंच गए पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वहीं घटना की सूचना राकेश प्रजापति के परिजनों को भी दे दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन घटना के पीछे आखिर सही वजह क्या थी उसके बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक