ओयो होटल पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, विवाद के बाद, प्रेमी ने पंखे से लटक कर ली सुसाइड


आज की खबर
देव मणि शुक्ल

मृतक की पहचान 29 वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है। विक्रम बुधवार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर 27 के अट्टा गांव में स्थित राज नाम ओयो होटल में शाम को पहुंचा था. दोनों ने रिसेप्शन आईडी कार्ड दिखाकर और होटल के रूम में एंट्री ली थी। बताया जा रहा है होटल के रूम में उसका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात पर विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर उसके गर्लफ्रेंड बाहर चली गई और जब वह लौटी तो उसे विक्रांत का शव होटल के कमरे की पंखे से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन पर इसकी जानकारी दी. होटल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि पुलिस विक्रांत की महिला गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। होटल में लगे कैमरे की भी जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है अगर शिकायत दी जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक