स्वतंत्रता दिवस पर ब्रम्हचारी कुटी में हुआ ध्वजारोहण


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


 नोएडा सेक्टर 82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे ने सन्तों एवं बच्चों के साथ झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद सभी ने राष्ट्र गान गया गया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहें के नारे लगाए। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का भावपूर्ण नमन । अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई । हम सभी देशवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे। दो सौ वर्ष की गुलामी के बाद हमें ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली लेकिन इसके लिए हजारों माँ भारती के सपूतों को ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
इस अवसर पर स्वामी प्रतिभानंद जी ,विकास भारती,रवि राघव, सुशील पाल, अनमोल झा,पंडित अखिल पाण्डेय , सुमित तिवारी, पंडित उपेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा , अंगद तोमर,अशोक कुमार,मनोहर दीक्षित, मनोरमा जी, आचार्य दिवाकर पाण्डेय, अभिषेक तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक