राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की महिलाओं ने बाघा बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को बांधी राखी





आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


नोएडा राष्ट्र सेविका समिति, मेरठ प्रान्त के नौयडा एवं ग़ज़िआबाद विभाग की बहनों ने अटारी बॉर्डर जाकर दिनरात देश की रक्षा में तैनात, अपने सीमा सुरक्षा दल के सैनिक जवानों को राखी बाँधी। बहने अपने साथ स्कूल के बच्चों द्वारा, सैनिकों के लिए बनायीं गयी राखियाँ व सन्देश भी लेकर गयी थी।
सभी जवान, विशेषकर बच्चों द्वारा भेजें गये सन्देश पढ़कर बहुत प्रभावित हुए।
सभी बहनों ने जवानों के हाथ में राखी बाँधकर उन्हें धन्यवाद दिया और उनके लिए मंगल कामना की। सभी जवानों ने बहनो और बच्चों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। 40 बहनों की टोली में नोएडा से सुरिंन्द्र ,सुकूँजबाला , दीप्ति शर्मा , इन्द्राणी मुख़र्जी, अनीता जोशी, रेखा चौहान, मोना चावला, विद्या रावत, वंदना अनेजा, पदमा सिंह, प्रियंका सिंह, संध्या तिवारी , राधिका सिंह आदि प्रमुख रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक