सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से सानिया अख्तर पहुंची नोएडा, गोद में एक साल का बच्चा भी… प्रेमी से मिला धोखा


आज की खबर

देव मणि शुक्ल 

नोएडा  सरहद को लांघते हुए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर  की तरह कई प्रेम कहानियां सामने आने लगी है। बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ भारत आई है। महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है। सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी से मिलने आई है।

सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है

तीन साल पहले दोनों ने की थी शादी सानिया और सौरभ के रिश्ते को लेकर बताया जा रहा है कि इन दोनों ने तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद इनका एक बेटा हुआ, जिसकी उम्र 1 वर्ष है। सानिया अब अपने बेटे का साथ अपने पति से मिलने के लिए नोएडा आई है। अब यहां आकर सानिया को पता चला कि उसने नोएडा में दूसरी शादी कर ली है। इस दौरान सानिया ने कहा कि सौरभ उसको साथ में नहीं रखना चाहते हैं और वह अपने पति को हर हाल में नहीं छोड़ना चाहती है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के पास पहुंची शिकायत 

मामला ने तूल पकड़ लिया और इस केस की सूचना पुलिस मिल गई, सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि उसका पति सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। अब सोनिया ने कहा कि सौरभ ने भारत में दूसरी शादी कर ली है और वह उस महिला के साथ रह रहा है। अब पुलिस महिला की शिकायत सुनने के बाद जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक