सनातन ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण


आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

नोएडा 15 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से पिछले सप्ताह आयोजित की गई सनातन ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण विभिन्न विभिन्न सोसाइटीज में हुआ ।
इसी क्रम में पिछले सप्ताह विश्व हिंदू परिषद ने केंद्रीय विहार सेक्टर 82 पॉकेट 7 सेक्टर 82 इको सिटी सेक्टर 137 जो कि विश्व हिंदू परिषद के श्रद्धानंद प्रखंड के नियोजित क्षेत्र की सोसाइटीज हैं इन सभी सोसाइटीज में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बच्चों में संस्कार तथा भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए सनातन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
 सभी प्रतिभागियों को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से प्रतिभा गीता प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार दिए गए।
 इस मौके पर  विश्व हिंदू परिषद के गौतम बुद्ध जिले के विभाग संयोजक श्रीमान ललित  विभाग संगठन मंत्री श्रीमान राहुल नोएडा जिले की अध्यक्ष श्रीमती बहन छाया श्रद्धानंद प्रखंड के अध्यक्ष विष्णु शर्मा सनातन ज्ञान प्रतियोगिता के कार्यक्रम संयोजक 
 श्रीमान बलकेश ,लोकेश , बहन दीक्षा , निमिष राजेश पाठक , पप्पू सिंह , बीडी गुप्ता, रमेशचंद्र शर्मा राजवीर सिंह ,मिथिलेश राय , रविराघव , अंगद तोमर , राकेश , विजय  व सैकड़ों की तादात में मातायें व बजरंगदल के कार्यकर्ता व स्वयंसेवक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक