ब्लैकमेलर ”हसीना”, मॉडल से बनी शातिर ठग

 मेहर नाम की एक फिल्मी मॉडल की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले राज खुले हैं। पता चला है कि इस ''हसीना'' ने नोएडा, दिल्ली व मुंबई से लेकर कनार्टक तक अपना जाल फैला रखा था।



आज की खबर

देव मणि शुक्ल 


नोएडा मेहर नाम की एक फिल्मी मॉडल की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले राज खुले हैं। पता चला है कि इस ”हसीना” ने नोएडा, दिल्ली व मुंबई से लेकर कनार्टक तक अपना जाल फैला रखा था। यह भोले भाले नागरिकों को हुस्न का जलवा दिखाकर अपने जाल में फंसा लेती थी। जाल में फंसने वाले ”मुर्गे” से धन तो ऐंठा ही जाता था साथ ही उनकी खतना कराकर उनका धर्म परिवर्तन भी कराया जाता था।

आपो बता दें कि बुधवार, 16 अगस्त को कर्नाटक पुलिस ने प्रदेश की राजधानी बैंगलोर से मुंबई की एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। मॉडल की गिरफ्तारी के बाद सामने आ रही जानकारियां बेहद चौंकाने वाली हैं। इस हसीना का जाल दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी NCR समेत पूरे देश फैला हुआ था।

नोएडा व ग्रेटर नोएडा वाले भी फंसे जाल में

मॉडल से शातिर हसीना बनी मेहर के जाल में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के भी कई युवक फंस चुके हैं। कर्नाटक पुलिस का दावा है कि नोएडा में रहने वाले एक प्रसिद्ध कारोबारी के पुत्र को भी इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाया था, उस कारोबारी के पुत्र से 12 लाख रुपये नकद, महंगी घड़ी, ज्वैलरी, तथा एप्पल कंपनी के दो फोन ठगे गए। कर्नाटक पुलिस ”हसीना” ठग को रिमांड पर लेकर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

मर्दों को घर बुलाकर फंसाती थी

कर्नाटक पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में बुधवार, 16 अगस्त 2023 को मुंबई की एक मॉडल को गिरफ्तार कर लिया। मेहर नामक यह मॉडल एक गिरोह चलाती है। इस गिरोह ने 20 से 50 वर्ष की आयु के लगभग एक दर्जन से अधिक पुरुषों को धमकी देकर उनसे भारी मात्रा में धन ऐंठा है। इस मामले में बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस ने अब्दुल खादर, यासीन सहित तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मेहर अब तक फरार थी।

टेलीग्राम पर फंसाती थी मर्दों को

हनीट्रैप के इस मामले में मुख्य आरोपी महिला की पहचान मेहर के रूप में हुई है। वह नेहा नाम से टेलीग्राम एप्लिकेशन पर पुरुषों को फँसाती थी। पुरुषों को अपने चंगुल में फँसाने के बाद मेहर और उसका गिरोह ब्लैकमेल करता था। इस गिरोह ने पीड़ितों को धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने और खतना कराने के लिए भी मजबूर किया। इसके बदले में गिरोह पीड़ितों से मोटी रकम वसूलता था।

यौन संबंध बनाने का झांसा

पुलिस के अनुसार, नेहा उर्फ मेहर बेंगलुरु में 20 से 50 साल की उम्र के बीच के कई लोगों से संपर्क करती थी। फँसाने के बाद उन्हें जेपी नगर स्थित अपने घर में यौन संबंध बनाने के लिए बुलाती थी। घर बुलाने के बाद वह बिकिनी पहनकर उनका स्वागत करती थी। इसके बाद वह पीड़ितों को जबरदस्ती गले लगाती और फिर उन्हें चूम लेती थी।

इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य उसके घर में छिपे होते और मॉडल के साथ पीड़ित पुरुषों के अपमानजनक अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ित का फोन छीन लेते थे और सभी कॉन्टैक्ट की लिस्ट बना लेते थे। वे पीड़ित को ब्लैकमेल कर पैसे माँगते थे और धमकी देते थे कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुईं तो वे तस्वीरें भेजकर उसके परिवार और मित्रों में उसे बदनाम कर देंगे।

निकाह करने का दबाव

गिरोह पीड़ित पर आरोपित मॉडल मेहर से निकाह करने का दबाव बनाता था। वे इस बात पर ज़ोर देते थे कि मॉडल एक मुस्लिम है, इसलिए पीड़ित को इस्लाम कबूल करने के बाद ही उससे निकाह करना होगा। इसके साथ ही वे पीड़ितों का तुरंत खतना भी कराने का दबाव बनाते थे। इन माँगों से डरकर पीड़ित आरोपितों को मोटी रकम सौंप देते थे।

ऐसे हुआ गिरोह का राजफाश

गिरोह का यह ब्लैकमेलिंग का खेल तब समाप्त हुआ जब एक पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को इसके बारे में बताने की हिम्मत की। शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई कि इस ग्रुप ने अब तक 12 लोगों को ब्लैकमेल किया है। वहीं, पुलिस अधिकारी अन्य मामलों की जाँच कर रहे हैं, जहाँ उन्हें गिरोह की संलिप्तता का संदेह है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस नोएडा और दिल्ली एनसीआर उन लोगों से भी संपर्क कर रही है, जो लोग किसी न किसी रुप में इस हसीना के जाल में फंस चुके हैं।

कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शरण प्रकाश बालिगेरा, अब्दुल खादर और यासीन को गिरफ्तार किया था। हालाँकि, आरोपित मॉडल मेहर फरार थी। पुलिस ने उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित नदीम की तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक