भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है - डॉ आश्रय गुप्ता
नोएडा का विकास सपा सरकार में ही हुआ - राघवेन्द्र दूबे
पार्टी फंड से गार्ड रूम बनवाया जाए- पंकज झा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में समाजवादी पार्टी ने जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया।
जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने किया और संचालन बरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दूबे ने किया।
महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाह हो गई है। गरीबों मजदूरों का शोषण कर रही है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है ।हम आपके पास आए है आपसे आह्वान करने की आप समाज वादी पार्टी से जुड़े।और देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले चलने में पतवार वनकर सहयोग दे।
बब्लू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्ट सरकार का पर्याय बन चुकी है। नोएडा का विकास केवल सपा सरकार में ही हुआ था।
पंकज झा ने मांग करते हुए कहा कि हमारे सोसायटी में गार्ड रूम नहीं बना हुआ है मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग करता हूं पार्टी फंड से हमारे गेट पर गार्ड रूम बनवाने की कृपा की जाए।
राघवेन्द्र दूबे ने कहा कि समाज वादी पार्टी ने नोएडा में विकास की गंगा बहाई है। आज नोएडा का जितना विकास हुआ है वह सभी समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में ही हुआ था। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे नोएडा में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। केवल शिलापट्ट ही नोएडा को मिला है। हमारी सरकार के कार्यों का उद्घाटन ही किया है।
इस मौके पर विकास यादव, राघवेन्द्र दूबे, पंकज झा, रवि राघव, संतोष यादव,नौशाद खान, एन के सोलंकी, बब्लू चौहान, रंजीत पटेल, प्रमोद यादव,प्रभा यादव, सुशील पाल, संजय शुक्ला, उम्मीद यादव, अंगद सिंह तोमर, प्रदीप तोमर, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश चंद्र वर्मा, मुरारी झा, मुकेश रावत,बी सी पान्डेय, विनोद मिश्रा,बी डी गुप्ता,एस के तिवारी, गुरमेल सिंह, राजेश राघव,रतन भारद्वाज,आर पी सिंह, जी डी शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बहुत बहुत धन्यवाद महोदय। खबर प्रकाशित करने के लिए।
जवाब देंहटाएं