लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनने के लिए अपना रहे हैं हथकंडे


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मीडिया क्लब सेक्टर 29 में प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहाँ की मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि लोकसभा प्रत्याशी चुनने का अधिकार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को है जो राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होता है उसी के अनुसार संगठन कार्य करता है,डॉ महेश शर्मा हमारे लोकप्रिय सांसद हैं,जनता ने उन्हें दो बार भारी संख्या में अपना मत देकर सांसद चुना है और नोएडा विधानसभा का प्रथम विधायक बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। विशेष रुप से गौतम बुद्ध नगर में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, विषम से विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन नहीं छोड़ा ! जहां वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें स्वयं हार का सामना करना पड़ा था हार भी उनके हौसले पस्त ना कर पाई और वे निरंतर पार्टी में सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं !
हम सांसद के खिलाफ चल रहे प्रायोजित एजेंडे के मंसूबे को कभी साकार नहीं होने देंगे और जो भी व्यक्ति यह एजेंडा चला रहे हैं, आप पत्रकार बंधु भली-भांति जानते हैं कि उनकी मंशा क्या है। 
एक खबरिया चैनल द्वारा धोषित प्रत्याशी को अगर राजनीति करनी है तो सबसे पहले वह अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे फिर राजनीतिक क्षेत्र मैं अपने भूमिका निभाएं। हम यहां स्पष्ट करना चाहते हैं कि उक्त अधिकारी जब गौतम बुद्ध नगर में रहे तब उन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया उनके गलत फैसले आज भी नजीर बने हुए हैं। उन्होंने हमारे क्षेत्र की नौजवान पीढ़ी को बर्बाद करने का कार्य किया मामूली से झगड़ो में लगाई गई धारा 151  में यहां के नौजवानों को 14 दिनों तक जेल में रहना पड़ता था जिससे नौजवानों के भविष्य पर आज बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो चुका है।
 मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते ऐसे अधिकारी के खिलाफ गृहमंत्री  अमित शाह , माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश से लिखित में शिकायत करूंगा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर बर्खास्त किया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी पुनर्वती ना कर सके ।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री उमेश त्यागी,गणेश जाटव, ज़िला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला मंत्री एस पी चमोली,रवि यादव, प्रमोद बहल, शारदा चतुर्वेदी मोजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक