खुशी उन्नति केंद्र 10 बर्षो से अनवरत समाज सेवा कर रहा है
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा खुशी उन्नति केन्द्र एक गैर सरकारी संस्था है इस के संस्थापक गौरव चौधरी एवं गौतमबुद्ध नगर नोएडा शाखा की हेड इन्चार्ज सरिता चंद है। इसका मुख्य कार्यालय यमुना नगर हरियाणा में है ।इस संस्था समाज के वंचित वर्ग के उन बच्चों पर काम करती है जो भीख माँगते हैं या मजदूरी करते हैं उन बच्चों को यहाँ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के द्वारा लेटेस्ट स्मार्ट तकनीकी से पढ़ाया जाता है, यह एनजीओ वर्ष 2013 में स्थापित किया गया था और वर्तमान में 9 राज्यों के अलावा दुनिया के 10 देशों तक फैल चुका है। वर्तमान में फेसबुक पर हमारे 3.1 मिलियन (31 लाख) फॉलोअर्स हैं।
यह संस्था निम्नलिखित मुद्दों को समुदाय में संबोधित कर रहा है
1. शिक्षा: 2013 से लेकर अभी तक हम हजारों बच्चों को अक्षर ज्ञान दे चुके है देश के 9 राज्यों मे हमारी टीम गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ चुकी है।
2. विभिन्न परीक्षाओं के लिए तैयारी: हम उन्हें, नवोदय जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं साथ ही हम ड्राइंग, कुकिंग क्लास, विज्ञान प्रदर्शनी, योग, नृत्य आदि में भी बच्चों को मंच दिलाते है
3. वृक्षारोपण और जल संरक्षण: क्यूंकि फेसबुक पर हमारे 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इसलिए हमने 3 मिलियन पेड़ लगाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया हैं। हम लोगों की काउंसिल करते हैं और शहर में लीक हुए नल की मरम्मत करवाते हैं ताकि पानी को बचाया जा सके।4. कोरोना काल 100 कोविंड बेड के अलावा कोरोना काल मे हमारी संस्था अभी तक लगभग 20 हजार जरूरत मंद लोगो को राशन बाँट चुकी है इसके लिए रेड क्रॉस हरियाणा ने भी हमारी संस्था को सम्मानित किया है।
5. सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाना हम सरकारी स्कूलों की बेहतरी पर भी काफी समय से काम कर रहे है अभी तक 30 सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास बना चुके है इसके अलावा गांव गांव जाकर ग्राम पंचायत और गांव के लोगो को गांव के स्कूल को बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
6. मोटिवेशनल सेमिनार : हम छात्रों को प्रेरित करने के लिए कॉलेज और स्कूल स्तर पर सेमिनार आयोजित करते हैं।
7. महिलाओं को सशक्त बनाना: महिलाओं को हाथ के हुनर सिखाते है इसके लिए अलग से टीचर्स का प्रबंध किया गया है।
8. आंदोलन: महंगाई, किसान, नशा, सड़क, स्कूल फीस और नारी के सम्मान को लेकर काफी आंदोलन किये है।
🙏🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएंBahut hi sahniye kaarye👏👏👏
हटाएंGood work 👍👍👍
जवाब देंहटाएंशुक्रिया
हटाएंThanks
हटाएं