नोएडा के 15 साल के इस लड़के ने इतने बढ़ा लिए बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज हो गया नाम

noida sidakdeep singh chahal sets a guinness world record for longest hair on a living male teenager

आज की खबर

देव मणि शुक्ल


नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के 15 वर्षीय सिदकदीप सिंह चहल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्हें Longest hair on a living male teenager के रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि को पाने के बाद सिदकदीप सिंह ने कहा कि मैं सिख धर्म का पालन करता हूं और हमारे धर्म में बाल को वाहे गुरु जी की देन माना जाता है और इसे कभी कटवाया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बालों की काफी देखभाल करनी पड़ी तब जाके ये इतने लंबे हुए हैं। घर वालों के समर्थन के बिना ये संभव नहीं हो सकता था। सिदकदीप सिंह ने कहा कि मेरी मां ने बचपन से ही मेरे बालों का ख्याल रखा है और मेरे पापा ने भी काफी मदद की है। आगे मैं अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हू।
सिदकदीप सिंह ने कहा, 'मैं सिख धर्म को फॉलो करता हूं और हमारे धर्म में ये माना जाता है कि बाल वाहेगुरु की देन हैं और बालों को कभी कटवाया नहीं जाता। बचपन से ही मैं अपने बाल बढ़ा रहा हूं और मेरे बाल पर आज तक कभी कैची नहीं लगी है। मेरी उम्र अभी 15 साल है और 15 साल से ही अभी तक मैंने बाल नहीं कटवाए हैं तो 15 साल तक मेरे पूरे बाल बढ़ते ही रहे हैं। इन 15 सालों में भी बहुत ध्यान रखना पड़ा है। बालों की बहुत केयर करनी पड़ी है। तब जाकर ये इस हाइट तक पहुंचे हैं।'

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक